आगरालीक्स.. निर्भया के चारों दरिंदों को फांसी, आगरा के डीईआई की शोध छात्रा के साथ लैब में रेप के बाद हत्या करने वालों को कब मिलेगी फांसी, शोध छात्रा के पिता ने उठाई मांग, फेसबुक पर डाली पोस्ट में लिखा, आगरा की निर्भया को कब मिलेगा न्याय।
दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 में पैरामेडिकल की छात्रा निर्भया अपने एक दोस्त के साथ दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल में ‘लाइफ ऑफ पाई’ मूवी देखकर वापस आ रही थी। रात करीब 8:30 बजे ऑटो से मुनिरका उतर गए थे। वहां पर एक सफेद रंग की बस पहले से खड़ी थी। इसमें से एक लड़का बार-बार पूछ रहा था कहां जाना है। उसने निर्भया को दीदी कहकर पुकारा था। निर्भया और दोस्त बस में बैठ गए। निर्भया के सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदगी की गई, निर्भया की इलाज के दौरान मौत के बाद देश भर में न्याय के लिए लोग सडकों पर उतरे। दिल्ली की तिहाड जेल में दी गई फांसी
शुक्रवार सुबह 5. 30 बजे निर्भया की गैंग रेप के बाद हत्या के दोषी 32 साल के मुकेश सिंह, 31 साल के अक्षय सिंह, 25 साल के पवन गुप्ता, 26 साल के विनय शर्मा को दिल्ली की तिहाड जेल में फांसी दे दी गई, इन चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दिल्ली की निर्भया के तीन महीने बाद 15 मार्च 2013 को आगरा की डीईआई की लैब में रेप के बाद हत्या
दिल्ली में निर्भया की रेप के बाद हत्या के करीब तीन महीने बाद 15 मार्च 2013 को आगरा के डीईआई की लैब में शोध छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई। शोध छात्रा के शरीर पर कई बार किए गए, दरिंदगी हुई। इस मामले में कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।
मुख्य आरोपी बीएससी का छात्र उदय स्वरूप जेल में है। सह आरोपी यशवीर संधू जमानत पर जेल से बाहर है। इस मामले में सीबीआई जांच के बाद चार्जशीट लगा चुकी है, आगरा के कोर्ट में ट्रायल चल रहा है और 36 गवाह बनाए गए हैं। नेहा शर्मा के पिता रिचपाल शर्मा दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

चार्जशीट – 1
पुलिस ने हत्या ( धारा 302) और दुराचार के प्रयास (धारा 376/511) में चार्जशीट दाखिल की थी। आरोपी उदय स्वरूप और यशवीर सिंह संधू को बनाया।
चार्जशीट – 2
सीबीआई ने हत्या, दुराचार ( धारा 376) और साक्ष्य मिटाना ( धारा 201) में चार्जशीट की। आरोपी सिर्फ उदय स्वरूप को बनाया।
ये है मामला
15 मार्च 2013 : डीईआई लैब में हत्या। नेहा की कार खेल गांव के पास मिली।
16 मार्च : छात्र-छात्राओं ने आंदोलन छेड़ा। दो दिन तक पूरे शहर में हंगामा रहा।
17 मार्च : पुलिस जांच, छात्रा का गायब लैपटॉप लैब के पीछे झाड़ियों में मिला।
18 मार्च : नेहा का मोबाइल भी परिसर में मिला। गाइड समेत सैकड़ों से पूछताछ।
31 मार्च : निठारी कांड में जांच करने वाली फोरेंसिक टीम ने लैब से साक्ष्य जुटाए।
02 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गूंजा नेहा शर्मा हत्याकांड।
05 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर की पुलिस टीम आई। दो दिन यहां रही।
23 अप्रैल : उदय और यशवीर की गिरफ्तारी। दोनों को जेल भेजा।
16 जुलाई : पुलिस ने अदालत में भी चार्जशीट पेश कर दी।
22 जुलाई : सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश।
29 अगस्त : सीबीआई ने डीईआई पहुंचकर जांच शुरू की।
11 फरवरी : 2014 उदय और यशवीर कोर्ट से जमानत पर रिहा
जनवरी 2015 : सीबीआई ने आगरा के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, उदय स्वरूप ने रेप के बाद की थी हत्या
मौजूदा हाल उदय स्वरूप जेल में है और 36 गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए ट्रायल चल रहा है