लखनऊलीक्स(24th September 2021 )..यूपी में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी. अभी कुछ देर पहले ही की घोषणा.
प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी
बीजेपी (BJP) और निषाद पार्टी (Nishad Party)की प्रेस कांफ्रेंस में शुक्रवार दोपहर को यह जानकारी दी गई। प्रेस कांफ्रेंस में यह भी बताया गया कि दोनों दलों के बीच एक बैठक हुई थी। इसमें यूपी बीजेपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान #Dharmendra Pradhan और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा निषाद पार्टी के संजय निषाद शामिल रहे।

चुनाव की तैयारी शुरू की
प्रेस कांफ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, मैं पिछले तीन दिन से यूपी में हूं। निषाद पार्टी के साथ हमारा गठबंधन और मजबूत होगा। 2022 का विधानसभा चुनाव हम आपस में मिलकर मजबूती के साथ लड़ेंगे। हमारे गठबंधन में निषाद पार्टी और अपना दल भी शामिल हैं। प्रधान ने कहा कि 2022 के चुनाव की तैैयारी बीजेपी ने शुरू कर दी है।
बता दें केि गुुरुवार को संजय निषाद #Sanjay Nishad जब भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे, तब उन्होंने कहा कि वह भाजपा से विलय नहीं करेंगे। उनकी पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर ही लड़ेगी। उन्होंने संकेत दिया था कि वह गठबंधन करेंगे।