आगरालीक्स.. आगरा में खरीदारी के लिए निकले लोग एटीएम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन एटीएम में कैश नहीं मिला, करीब 300 एटीएम खाली रहे।
आगरा में दीपावली पर एटीएम खाली हो गए, एटीएम में कैश नहीं होने से खरीदारी को निकले लोगों को परेशानी हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के एमजी रोड, दयालबाग, ताजगंज, संजय प्लेस, सिकंदरा, कमला नगर सहित अधिकांश क्षेत्रों में एटीएम में कैश नहीं मिला, कुछ एटीएम खराब थे। इससे लोगों को परेशानी हुई।
आज डाला जाएगा कैश
सुरेश राम, जिला प्रबंधक लीड बैंक का मीडिया से कहना है कि आज एटीएम में कैश डालने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे दीपावली पर लोगों को परेशानी ना हो। खराब एटीएम को ठीक कराने के लिए कहा गया है।