आगरालीक्स…(24 December 2021 Agra News) आगरा के सभी दुकानदारों के साथ शहरवासियों को चेतावनी जारी. बाजारों में भीड़, मास्क और ग्राहकों की खरीदारी को लेकर आगरा व्यापार मंडल ने सभी दुकानदारों से कहा
मास्क नही तो सामान नहीं, सामाजिक दूरी अनिवार्य
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल व पदाधिकारियों ने शहरवासीयों और व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दुकानदारों के यहां दुकानों पर ग्राहक सामान लेने आता है तो उसे मास्क नहीं पहना है तो दुकान के बाहर से ही बिना सामान दिये चेतावनी के साथ वापस कर देना है कि अगली बार बिना मास्क आए तो पुलिस को सुचित कर देंगें.
1- सभी का मास्क पहनना अनिवार्य है ।
2- मास्क नहीं तो सामान नहीं
3- सामाजिक दूरी अनिवार्य है
4- बाजारों में अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित नहीं होनी चाहिए ।
5- सैनेटाइज से हाथों को साफ करतें रहें ।
6- अगर कोई भी ऐसा संदिग्ध नजर आता है जो संक्रमित लग रहा हूँ तुरंत पुलिस को सुचित करें ।

ओमिक्रॉन वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आगरा व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने शहर के व्यापारियों और शहर वासीयों को आने वाले संक्रमण के खतरे से आगाह करते हुए उससे बचाव के उपायों और सजगता के लिये नियमों का पालन करने कीं सलाह दी हैं।
चेतावनी देने वाले- अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौड़, नितेश अग्रवाल, अशोक मंगवानी, जयप्रकाश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, राजेश सिंघल, राकेश बंसल, अतुल बंसल, दिलीप खूबचंदानी, संजय अग्रवाल, ताराचंद गोयल, देवेन्द्र गोयल.