Friday , 1 May 2026
Home आगरा No New Corona positive case in Agra from last 8 days but fever and dengue patients are increasing#agranews
आगराटॉप न्यूज़हेल्थ

No New Corona positive case in Agra from last 8 days but fever and dengue patients are increasing#agranews

136

आगरालीक्स…(8 September 2021 Agra News) आगरा में सितंबर माह में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है. लेकिन डेंगू और वायरल बुखार तेजी से पसर रहा…जानिए लेटेस्ट अपडेट

8 दिन से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला
आगरा में कोरोना के मामले नियंत्रण में हैं. सितंबर माह के आठ दिन हो गए हैं और अच्छी बात ये हैं कि इन आठ दिनों में एक भी कोरोना पॉजिटिव आगरा में नहीं मिला है. प्रशासन द्वारा बुधवार को इसका लेटेस्ट अपडेट जारी किया गया. प्रशासन के अनुसार #Agra में अबतक 25748 #Covid19 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 25283 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये हैं. पिछले 24 घन्टे में 7745 सैम्पल के सापेक्ष कोई नया मरीज नही पाया गया. आगरा में इस समय 7 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा हैं. बता दें कि अब तक आगरा में कोरोना से 458 लोगों की मौत हो चुकी है. इधर कोरोना के केस कम होने से सरकार द्वारा लोगों को लगातार राहत दी जा रही है. बाजारों को खोलने का समय अब रात 11 बजे तक कर दिया गया हे.

डेंगू और वायरल के मरीज बढ़ रहे
आगरा में भले ही कोरोना नियंत्रण में हो लेकिन फिलहाल डेंगू और वायरल का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. फिरोजाबाद और मथुरा के बाद आगरा में भी डेंगू और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं. आगरा की एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना सैकड़ों लोग बुखार के पहुंच रहे हैं. ओपीडी फुल चल रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 1st May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A flyover will be constructed at Sikandra. The process of obtaining NOCs from six departments has begun…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिकंदरा पर बनेगा फ्लाईओवर. छह विभागों से एनओसी की प्रक्रिया...

आगरा

Agra News: GM of North Central Railway inspected these stations, including Agra Cantt and Idgah…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट, ईदगाह सहित इन स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक...

error: Content is protected !!