आगरालीक्स…(22 June 2021 Agra News) आगरा में दिन तो दिन, रात में भी गर्मी से चैन नहीं मिल रहा. सोमवार को फिर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा तापमान. पढ़िए आगे कैसी रहने वाली है स्थिति
सोमवार को 41 डिग्री से अधिक रहा तापमान
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. जरा सी ही देर में पसीना—पसीना शरीर होने लगता है. बारिश की उम्मीद तो कर रहे हैं लोग लेकिन बारिश होने का नाम ही नहीं ले रही है. आगरा के आसपास के जिलों में भी बारिश हो चुकी है लेकिन आगरा में बारिश नहीं हो रही है. हाल ये है कि आगरा का तापमान इस समय प्रदेश में सबसे अधिक बना हुआ है. आगरा में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री से भी ऊपर दर्ज किया गया जो कि प्रदेश में सबसे अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री तक बना हुआ है. ऐसे में लोगों को दिन तो दिन रात को भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं.
23-Jun | 29.0 | 40.0 | Mainly Clear sky | |
24-Jun | 30.0 | 40.0 | Mainly Clear sky | |
25-Jun | 30.0 | 40.0 | Mainly Clear sky | |
26-Jun | 30.0 | 41.0 | Mainly Clear sky | |
27-Jun | 31.0 | 42.0 | Mainly Clear sky | |
28-Jun | 31.0 | 41.0 | Mainly Clear sky |