आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में बुधवार से बिना Identity Card के किसी भी स्टूडेंट को नहीं मिलेगी एंट्री, नियम लागू
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रानुशासक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बुधवा से बिना परिचय पत्र के किसी भी विद्यार्थी का पालीवाल पार्क परिसर में प्रवेश नहीं लिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था पालीवाल पार्क परिसर के गेट नंबर 2 से की गई है।

आवासीय इकाई में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को निर्देश दिया जाता है कि वे अपना परिचय पत्र साथ लेकर अवश्य आएं, बिना परिचय पत्र के उनका प्रवेश संभव नहीं होगा। गेट नंबर 3 से कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए प्रवेश की व्यवस्था है और वे अपना वाहन पार्किंग में खड़ा कर सकते हैं।
गेट नंबर 1 से केवल कुलपति एवं प्रति कुलपति की गाड़ियां प्रवेश करेंगी।
इसके अतिरिक्त प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इंडियन बैंक के पीछे की तरफ स्थित प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है। साथ ही आपने यह भी बताया कि आगरा से बाहर से आने वाले छात्र या उनके अभिभावक अपनी समस्या के संबंध में हैल्प डैस्क पर प्रार्थना पत्र देंगे और केवल वही छात्र या अभिभावक विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश कर सकेंगे , जिन्हें पास बना कर दिया जाएगा।