आगरालीक्स…(22 November 2021 Agra News) वैक्सीन नहीं तो शराब नहीं. शराब चाहिए तो वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना जरूरी. आदेश जारी होने के बाद मच गई इस जिले में खलबली…
शराबियों पर वैक्सीनेशन के लिए सख्ती
कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकारों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके लिए कई राज्यों में तो सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं जिससे कि लोग वैक्सीन लगवाने जाएं. कुछ ऐसी ही सख्ती मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में की गई है, लेकिन ये सख्ती शराब पीने वालों के लिए की गई है. दरअसल खंडवा के आबकारी विभाग ने जिला प्रशासन द्वारा की गई बैठक में मिले निर्देशों के तहत इस नियम को लागू किया है. जिला प्रशासन द्वारा इस आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा गया है. इधर शराब के लिए वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लगी होने के आदेश पारित होते ही जिले में खलबली मच गई है.
शत—प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए नई नीति
खंडलवा जिले के प्रशासन द्वारा शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए इस तरह की नई नीति अपनाई गई है. आदेश में कहा गया है कि जिले में संचालित समस्त 55 देशी एवं 19 विदेशी मदिरा दुकानों से मदिरा का विक्रय केवल उन्हीं व्यक्तियों उपभोक्ताओं को किया जाए जिनके द्वारा वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हों.