आगरालीक्स नाइट क्लब और पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली ड्रग्स एमडीएमए आगरा से लेने आई उज्बेकिस्तान की युवती सहित दो अरेस्ट। एक करोड़ की ड्रग्स।
पुलिस के मुताबिक, अफ्रीकी देश घाना निवासी उसुलोर दिल्ली से ड्रग्स लेने ग्रेटर नोएडा पहुंचा था जबकि उज्बेकिस्तान की युवती आगरा से ड्रग्स की खेप लेने आई थी। पुलिस ने सोमवार सुबह नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन के पास कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।दोनों दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 920 ग्राम एमडीएमए और एक स्कूटी बरामद की है।
डीसीपी एसके सिंह के अनुसार, पूछताछ के दौरान कलिस्टो नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि वह दिल्ली में एमडीएमए तैयार करने के काम से जुड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों पर दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और आगरा में मादक पदार्थ की सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, महिला के माध्यम से आगरा समेत अन्य स्थानों पर भी ड्रग्स पहुंचाने की योजना की जानकारी मिली है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस कथित सप्लायर की तलाश के साथ आरोपियों के वीजा और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।