Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Note the date of October 24 today: There will be 3 Important happiness together, there may be trouble in managing…read here
आगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Note the date of October 24 today: There will be 3 Important happiness together, there may be trouble in managing…read here

215

आगरालीक्स….24 अक्टूबर की तारीख आज ही नोट कर लें. मैनेज करने में आसानी रहेगी. तीन—तीन खुशियां हैं इस एक दिन…कुछ भी वादा करने से पहले पढ़ लें पूरी खबर

नोट प्लीज : 24 अक्टूबर को तीन खुशियां एक साथ
इस बार अक्टूबर की 24 तारीख बहुत खास होने वाली है. होनी भी क्यों न हो, इस एक दिन तीन—तीन खुशियां जो एक साथ इस तारीख को आ रही हैं. थोड़ा कन्फ्यूज तो हुए होंगे ही कि​ आखिर कौन सी तीन खुशियां इस एक दिन में आने वाली हैं. अगर आप भी अपना कन्फ्यूजन दूर करना चाहते हैं तो थोड़ा सा गौर बस इस तारीख पर कीजिए. इसके लिए आप कैलेंडर का भी सहारा ले सकते हैं. थोड़ी देर में ही आपको इस तारीख पर पड़ने वाली तीन खुशियां एक साथ समझ में आ जाएंगी. अगर फिर भी न आए तो आगे खबर में पढ़िए—आपको सब कुछ पता चल जाएगा.

पहली खुशी—रविवार
24 अक्टूबर को सबसे पहली अच्छी और खुशी देने वाली बात ये है कि इस दिन रविवार है. संडे यानी फंडे. मतलब छुट्टी को सेलिब्रेट करने वाला दिन. आराम करने वाला दिन. सबको इस दिन का बेस​ब्री से इंतजार रहता है.

दूसरी खुशी—करवाचौथ
24 अक्टूबर को दूसरी खुशी है ये है कि इस दिन करवाचौथ पड़ रहा है. पत्नियां अपने पति के लिए निर्जल व्रत रखेंगी. उनके लिए अच्छी बात ये है कि इस दिन उनके पति भी उनके साथ होंगे, क्योंकि संडे जो पड़ रहा है.

तीसरी खुशी—इंडिया और पाकिस्तान का मैच
24 अक्टूबर को तीसरी सबसे बड़ी खुशी ये है कि इस दिन टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच है. दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें 2019 विश्व कप के बाद एक बार फिर से आमने—सामने होंगी. भारत—पाकिस्तान का मैच हो और एक्साइटमेंट न हो, ये तो हो ही नहीं सकता. इस मैच को तो वो भी देखते हैं जिन्हें ​क्रिकेट का शौक भी नहीं होता.

एक साथ मिल रही खुशियों में हो सकता है क्लैश
रविवार, करवाचौथ और भारत—पाकिस्तान मैच एक साथ 24 अक्टूबर को पड़ रहे हैं. ऐसे में ये तारीख आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकती है.

पहली परेशानी
फेस्टिव सीजन और संडे होने के कारण इस दिन बाजारों में भीड़ रहेगी. सारे बाजार खुले रहेंगे. ऐसे में संडे को भी आपको शॉपिंग या काम के संबंध में बाजार जाना पड़ सकता है.

दूसरी परेशानी
दूसरी परेशानी ये हो सकती है कि जिस टाइम भारत और पाकिस्तान का मैच शुरू हो रहा होगा, उसी वक्त करवाचौथ का चांद अपना दीदार कराने के लिए आसमान में आ चुका होगा. अब आपकी इतनी तो हिम्मत होने से रही कि आप भारत—पाकिस्तान मैच के लिए करवाचौथ के चांद को इग्नोर कर दें. हां आपको चांद के लिए थोड़ा वक्त निकालना पड़ सकता है और भारत—पाकिस्तान के मैच को थोड़ी देर के लिए मिस करना पड़ सकता है.

तीसरी परेशानी
इस तारीख को नोट अभी से नोट करना इसलिए जरूरी है कि आप करवाचौथ वाले दिन अपनी पत्नी से रात को बाहर रेस्टोरेंट या होटल में खाने के लिए कहीं वादा न कर दें. अगर आपने रेस्टोरेंट या होटल में खाने का वादा कर दिया तो निश्चित ही आपको भारत—पाकिस्तान का पूरा मैच पूरी तरह से मिस करना पड़ सकता है.

नोट: 24 अक्टूबर को पड़ रही इन तीन खुशियों को सिर्फ आपको ही मैनेज करना है. हमारा काम केवल जानकारी देना है. वो हमने दे दी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!