Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Now checking in liquor and beer shops in Agra division
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Now checking in liquor and beer shops in Agra division

329

आगरालीक्स….(9 June 2021 Agra) आगरा मंडल में अब शराब—बीयर की दुकानों में चेकिंग. चेक की जा रहीं कहीं कोई आपत्तिजनक तो नहीं. अधिकारी स्वयं कर रहे निरीक्षण

मंडलायुक्त और आईजी ने दुकानों को परखा
कुछ ही दिन पूर्व अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों की बड़ी घटना के बाद प्रदेश में चारों तरफ आला अफसरों ने शराब-बीयर की दुकानों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है. वही आगरा मंडल में मंडल के आला अफसर शराब बीयर की दुकानों पर स्वयं औचक निरीक्षण करने के लिए सड़क पर उतर आए हैं. बुधवार को मथुरा शहर में आगरा मंडल के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा, कमिश्नर अमित गुप्ता ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के साथ एक-एक दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण में कहीं भी कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली. शहर के नए बस स्टैंड से लेकर भूतेश्वर चौराहे तक की सभी शराब—बीयर की दुकानों पर दर्जनों पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों का काफिला देख कर राह चलते राहगीर ठहर गए.

Image

कर्मचारियों से भी ली जानकारी
कमिश्नर अमित गुप्ता और आईजी नवीन अरोड़ा ने दुकानों पर मौजूद कर्मचारियों से अलग-अलग जानकारी ली. जिलाधिकारी स्टॉक रजिस्टर से उन्होंने दुकान में मौजूद माल का मिलान जिला आबकारी अधिकारी से कराया. अधिकारियों ने दुकान के अंदर मौजूद बोरे कार्टून आदि की चेकिंग भी की. हाईवे पर बनी कई दुकानों को भी देखा गया. जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को मंडल के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शराब—बीयर की करीब एक दर्जन दुकानों की चेकिंग की है, जहां पर कहीं भी कोई आपत्तिजनक संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

अलीगढ़ में सौ से अधिक लोगों की हुई है जहरीली शराब से मौत
बता दें कि करीब 10 दिन पहले समीपवर्ती जनपद अलीगढ़ में शराब पीकर 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. घटना को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए पूरे राज्य में अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं. वही मथुरा के बरसाना में भी अवैध शराब का कारोबार पकड़ा गया था, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना बरसाना के दो उपनिरीक्षको और तीन आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जाँच के आदेश निर्गत किए थे.चेकिंग टीम में मंडल के आला अफसरों के साथ एसपी सिटी एमपी सिंह सीओ सिटी वरुण कुमार एसडीएम सदर क्रांति शेखर आदि अधिकारी भी मौजूद रहे.

Image
आयुक्त अमित गुप्ता और पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा ने सभागार कक्ष कलेक्ट्रट में बैठक ली

निरीक्षण से पहले की समीक्षा
शराब और बीयर की दुकानों पर निरीक्षण से पहले आयुक्त अमित गुप्ता और पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा ने सभागार कक्ष कलेक्ट्रट में बैठक ली. बैठक में ऑक्सीजन प्लांट, कोविड19 व अन्य विभागीय बिंदुओं पर चर्चा तथा समीक्षा की गई. इस दौरान सीएमओ रचना गुप्ता, संयुक्त निदेशक डॉ. आरके गुप्ता, सीएमएस डॉ. मुकन्द बंसल, डीएसओ राघवेंद्र सिंह,एडीएम ब्रजेश कुमार सहित सभी विभागों के आला अफसर मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!