आगरालीक्स…यूपी के 5 शहरों में नहीं लगेगा लॉकडाउन. हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ योगी सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय.
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को यूपी के पांच बड़े शहरों लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और गोरखुपर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था. इस आदेश के खिलाफ योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. यूपी सरकार का तर्क है कि प्रदेश में पहले से ही काफी सख्त पाबंदियां लगी हुई हैं. इसके बाद हम पूर्ण रूप से लॉकडाउन नहीं लगा सकते. क्योंकि हमें गरीब लोगों की आजीविका भी बचानी है. इसके लिए योगी सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी. मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. पीठ ने अपने आदेश में यूपी सरकार से एक सप्ताह के अंदर कोरोना महामारी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को राज्य उच्च न्यायालय के समक्ष पेश करने को कहा है.