Monday , 20 April 2026
Home आगरा Number of patients recovering from corona increased in UP including Agra, CM Yogi gave new orders
आगराटॉप न्यूज़

Number of patients recovering from corona increased in UP including Agra, CM Yogi gave new orders

116

आगरालीक्स…(18 January 2022 Agra News) आगरा सहित यूपी में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी. तो क्या कंट्रोल में आने लगी है तीसरी लहर. सीएम योगी ने दिए नये आदेश

राहतभरे आंकड़े
मंगलवार को आगरा सहित पूरे प्रदेश के जो आंकड़े कोरोना के सामने आए हैं वो काफी राहत देने वाले हैं. कोरोना की तीसरी लहर चल रही है लेकिन बीते 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. यूपी में विगत 24 घंटों में 2,08,308 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 14,803 नए कोरोना पॉजिविट पाए गए और 20,191 रोगी उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए. वर्तमान में कुल एक्टिव केस 1,01,114 हैं. यूपी के स्वास्थ्य विभाग ने बताया​ कि इनमें से 99% लोग घर पर ही उपचाराधीन हैं. वहीं बात अकेले आगरा की करें तो आगरा में बीते 24 घंटे में 602 नये कोरोना मरीज मिले वहीं इस दौरान 678 मरीज इस बीमारी से रिकवर हुए.

सीएम योगी ने की कोरोना की समीक्षा
मंगलवार को सीएम योगी ने टीम 9 के साथ कोरोना की समीक्षा की. जिसमें बताया गया है कि कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड में एक दिन में अधिकतम 38,000 नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं, इस बार की लहर में एक दिन में अधिकतम 17,000 केस आए हैं। ओमिक्रॉन की तीव्रता और पॉजिटिविटी दर को देखें तो स्पष्ट होता है कि उत्तर प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है। सामान्य मरीज होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सक की सलाह से अपना उपचार कर सकते हैं।

सीएम ने दिए ये आदेश
सीएम योगी ने आदेश दिकए कि निगरानी समितियां घर-घर पहुंचे। संदिग्ध लोगों की पहचान करें, टेस्ट कराएं और मेडिकल किट उपलब्ध कराएं। ग्राम विकास, नगर विकास तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी समितियों के कार्यों की समीक्षा की जाए। ICCC को पूर्णतः सक्रिय रखा जाए। होम आइसोलेशन के मरीजों का हर दिन हाल-चाल पूछा जाए। जनपदीय ICCC में चिकित्सकों का पैनल तैनात करते हुए लोगों को टेली-कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा हर जिले की ICCC की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाए। शीतलहर और कोविड को देखते हुए असहाय, निराश्रित लोगों, अकेले रह रहे बुजुर्गजनों, दिव्यांगजनों और गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। रैन-बसेरों में समुचित प्रबंध रखे जाएं। पुलिस, राजस्व और नगर विकास और स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके समुचित इलाज, भोजन आदि की व्यवस्था जरूर करें। ऐसे व्यक्ति यदि संक्रमित होते हैं तो उनके साथ अतिरिक्त संवेदनशीलता का भाव रखा जाना अपेक्षित है। कोविड की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए प्रत्येक जिले में कम से कम एक बड़ा अस्पताल डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में आरक्षित किया जाए। अन्य अस्पताल नॉन कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध रहें। OPD सेवाओं को कोविड प्रोटोकॉल के साथ संचालित रखा जाना चाहिए:

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 23.44 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। जबकि 9.67 करोड़ से अधिक टेस्टिंग हो चुकी हैं। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 94.54% लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 60% से अधिक आबादी कोविड टीके की दोनों डोज ले चुकी है। प्रदेश में टीकाकरण की यह स्थिति राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!