Thursday , 23 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Obesity is metabolic disorder says gastro surgeon Dr Himanshu Yadav at Rainbow Hospital Agra
टॉप न्यूज़

Obesity is metabolic disorder says gastro surgeon Dr Himanshu Yadav at Rainbow Hospital Agra

132

आगरालीक्स… आगरा में मोटापा जांच कराने के लिए भीड उमड पडी, गेस्ट्रो सर्जन डॉ हिमांशु ने बॉडी कम्पोजीशन एनालइजर से शरीर में फैट और प्रोटीन की जांच की, मोटापा कैसे कम करें, इसके बारे में जानकारी दी गई।
आगरा में मोटापे से पीड़ित लोगों की तादाद अनुमान से अधिक है। इसका अंदाजा रविवार को रेनबो हॉस्पिटल में आयोजित मोटापा परामर्श एवं जांच शिविर से लगा। इस शिविर का लाभ लेने के लिए अस्पताल में सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। यह सभी मोटापे और उसकी वजह से होने वाली अन्य समस्याओं से परेशान थे। इन मरीजों के कार्ड बनाने के बाद बॉडी मास इंडेक्स ‘बीएमआई’, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल और ईसीजी जांच कराई गईं। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया। मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से कुछ मरीजों को आगामी तिथियाँ दी गईं। मोटापे से पीड़ित दर्जनों मरीज ऐसे भी थे जो वजन कम करने के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी और अन्य तरीकों की जानकारी करने पहुंचे थे।

इसलिए हो रहे मोटापे के शिकार

dr himanshu

ऐसे मरीजों के लिए अस्पताल के सभागार में एक कायर्शाला हुई। इसमें चीफ बैरिएट्रिक एन्ड गैस्ट्रो इंटस्टाइनल सर्जन डा. हिमांशु यादव ने बताया कि मेटाबॉलिज्म में हमारा शरीर दिन भर में जितनी ऊर्जा लेता है उसका 50 से 70 फीसदी खर्च होता है। मेटाबॉलिज्म के सुस्त पड़ने से मोटापा बढ़ने लगता है। उन्होंने बताया कि पहले मोटापे की सर्वाधिक समस्या यूएसए में थी लेकिन अब भारत में है। अगर मोटापे को खत्म कर लिया जाए तो डायबिटीज समेत मोटापे की वजह से लगने वालीं ब्लड प्रेशर, कॉलेस्ट्रॉल, डिप्रेशन, फैटी लिवर, इनफर्टिलिटी, नसों, जोड़ों और सांस जैसी 50 अन्य बीमारियां भी दूर हो जाएंगी। अगर बीएमआई 32 से अधिक है तो आप ओवरवेट हैं हो बैरिएट्रिक सर्जरी करा सकते हैं। बीएमआई 37 से अधिक है तो यह सर्जरी आपके लिए सटीक इलाज हो सकती है। जबकि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 23 से 30 के बीच बीएमआई को आदर्श माना गया है। इसके कई और पहलू भी हैं। एक सीमा में मोटापे के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी की जरूरत नही पड़ती क्योंकि ऐसी स्थिति में खान-पान, व्यायाम, लाइफ स्टाइल और व्यवहार में परिवर्तन से मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है लेकिन यह सटीक तभी है जब हम ऐसा कर पाएं। अक्सर होता ये है कि हम कुछ दिनों के लिए ही अपनी आदतों में बदलाव करते हैं। मसलन अगर कोई डाइट पर जाता है तो पांच या सात दिन इसे फॉलो करने के बाद एक साथ बहुत अधिक खा लेता है। अधिक मोटे लोगों में सामान्य लोगों की अपेक्षा अर्ली डैथ का रिस्क 200 पर्सेंट तक अधिक होता है। इस दौरान डॉ अभिनव मित्तल, डॉ अनुकूल जैन भी मौजूद थे।

ऐसे होती है बैरिएट्रिक सर्जरी
वेट लॉस सर्जरी को बैरिएट्रिक सर्जरी के नाम से भी जाना जाता है। इसके लिए जब मरीज आता है तो पहले उसकी काउंसलिंग की जाती है, क्योंकि कई बार मरीज घरवालों के दबाव में आ जाते हैं पर न ही डॉक्टर को सहयोग करते हैं। न ही सर्जरी के बाद की गाइडलाइंस को। सर्जरी कई तरीके से होती है जैसे माल एब्जारविव विधि में पेट के कुछ भाग को अलग कर छोटी आंत के अंतिम छोर से जोड़ दिया जाता है। गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी में पेट का बाईपास करते हैं और आंत के दो अलग अलग चैनल बना दिए जाते हैं। रेस्ट्रैक्टिव विधि में पेट का साइज छोटा कर दिया जाता है। सर्जरी के बाद मरीज को दो से तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है और लगभग एक महीने तक लिक्विड डाइट पर रखने के बाद धीरे धीरे आहार शुरू किया जाता है।

खान-पान में रखें संयम…..
बैरिएट्रिक डायटीशियन रेणुका डंग ने बताया कि बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद शुरुआत में खान पान से जुडी कुछ समस्याएं होती हैं। लेकिन इसमें सावधानी रखनी चाहिए। चॉकलेट, फास्ट फ़ूड, चिकनाइयुक्य् या जबरन खाने से सावधानी रखनी चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Honesty: Auto-rickshaw Driver Returns ₹15,000 Mistakenly Credited to His Account in Agra

आगरालीक्स…आटो चालक के खाते में गलती से पहुंचा 15000 किराया, लौटाकर बोला...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The District Magistrate inspected the District Hospital and issued order to improve arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम एक्शन में. जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे...

error: Content is protected !!