आगरालीक्स… 100 करोड की तेल चोरी में गिरफ्तार आगरा के तेल कारोबारी मनोज गोयल के पांच पेट्रोल पंप सील कर दिए गए हैं। सोमवार को एडीए ने आगरा के गांधी नगर, तोता का ताल, बिचपुरी रोड सहित पांच पेट्रोल पंप पर सील लगा दी है। मनोज गोयल के आगरा में सात एस्सार के पेट्रोल पंप बताए जा रहे हैं। इसमें एस्सार के पेट्रोल पंप भी हैं। कई पेट्रोल पंप मनोज गोयल के माध्यम से अन्य लोगों को भी मिले हैं, कंपनी के अधिकारी छानबीन में जुटे हुए हैं। इसे लेकर कंपनी के स्तर से भी बडी कार्रवाई हो सकती है।
रविवार को मथुरा में भरतपुर रोड से पकडे गए तेल कारोबारी मनोज गोयल से पूछताछ में कई बडे खुलासे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस सूत्रों का कहना है कि मनोज गोयल के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल में पुलिस वालों के भी नंबर हैं, मथुरा से चोरी का तेल रात में टैंकरों से निकाला जाता था। दरोगा और पुलिस कर्मियों की मनोज से बात होती थी।
डायरी से खुल रहा राज
तेल कारोबारी मनोज गोयल के आगरा स्थित पेट्रोल पंपों से जब्त किए गए रिकार्ड में एक डायरी में कई नाम लिखे हुए मिले हैं। पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। मनोज ने सभी का हिस्सा तय कर रखा था। एक दरोगा को उसने गाड़ी भी मुहैया करा रखी थी। ये पुलिस वाले मनोज के इशारों पर नाचते थे। उसके काम में बाधा पहुंचाने वालों को उसके कहने परेशान करते थे।
इनमें मारुति स्टेट स्थित एक पेट्रोल पंप पर पुलिस वाले मनोज से मिलकर बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।
यह है मामला
18 फरवरी को मथुरा रिफाइनरी की पाइपलाइन डिवीजन की पेट्रोलिंग यूनिट ने तेल चोरी होने का खुलासा किया था। मामले में आरोपी रामहरि प्रधान, भंकरपुर बसैला के रवि चौधरी, आगरा के तरविंदर सिंह सरदार और परसौतीगढ़ी के कुलदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगरा निवासी मनोज गोयल सहित 13 आरोपी फरार हैं। थाना हरीपर्वत आगरा की नेहरू नगर पुलिस चौकी के सामने ही मनोज गोयल पुत्र घूरेलाल की आलीशान कोठी है। मनोज गोयल अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। मामले की जांच कर रही विशेष टीम ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी कराए, इसके बाद भी वह हाथ नहीं आया तो 21 मार्च को कोर्ट में उसकी संपत्ति की कुर्की करने के लिए आवेदन किया। कोर्ट ने अगले दिन कुर्की का आदेश जारी कर दिया
Leave a comment