आगरालीक्स… (19 july news)। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने लांचिंग से पहले ही धमाल मचा दिया है। भारतीय बाजारों में इसकी मांग कितनी जबरदस्त है, इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने लांचिंग से पहले ही धमाल मचा दिया है। भारतीय बाजारों में इसकी मांग कितनी जबरदस्त है, इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि 24 घंटे में इसकी रिकॉर्ड एक लाख बुकिंग की गई है। इसकी जानकारी बाकायदा ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने टिवटर हैंडल पर दी है। उनका दावा है कि प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू होने के केवल 24 घंटों में एक लाख बुकिंग मिलने पर यह दुनिया का ‘मोस्ट प्री बुक्ड स्कूटर’ बन गया है।
सीईओ ने कहा, पूरे भारत वर्ष से मिली शानदार प्रतिक्रिया से वह बेहद रोमांचित हैं।
उन्होंने कहा है कि इस महीने के अंत तक इसकी भारतीय बाजारों में आने की संभावना है। बताते चलें कि ओला इलेक्ट्रिक ने 15 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 499 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही इसे जबरदस्त रेस्पोंस मिल रहा है।
जाने स्कूटर की खूबियां
कंपनी के अनुसार, कंपनी के चार्जर नेटवर्क से 18 मिनट में 50 % तक चार्ज हो सकता है। फुल चार्जिंग पर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है। स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकेगा। नए स्कूटर में बिना चाबी के अनुभव के लिए ऐप- बेस्ड की मिलेगी।
रुपये 499 में कराएं बुकिंग
स्कूटर की बुकिंग की कीमत 499 रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार, अगर आप अपनी बुकिंग बाद में कैंसिल करते हैं तो पूरे पैसे वापस हो जाएंगे।
यह हो सकती है स्कूटर की संभावित कीमत
माना जा रहा है कि इसकी संभावित कीमत 85 हजार रुपये से एक लाख दस हजार रुपये हो सकती है।