आगरालीक्स….. आगरा में कोरोना की तीसरी लहर को 34 दिन हो चुके हैं, ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट भी मिला। केस भी तेजी से बढ़े अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
आगरा में एक जनवरी से कोरोना की तीसरी लहर में नए केस बढ़ने लगे। जनवरी में एक दिन में करीब 900 कोरोना के केस भी मिले लेकिन फरवरी में कोरोना के केस कम होने लगे हैं। अब 70 से कम कोरोना के नए केस मिल रहे हैं जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की संख्या बढ़ने लगी है।

ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट भी मिला
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में मरीज किस वैरिएंट से संक्रमित हुए, इसकी जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराई गई। जीनोम सिक्सेंविंग में एक मरीज में ओमिक्रॉन और दूसरे मरीज में डेल्टा वैरिएंट मिला। हालांकि, ये दोनों की मरीज ठीक भी हो गए, इन्हें हास्पिटल में भर्ती करने की भी जरूरत नहीं पड़ी।
कोरोना से हो चुकी हैं पांच मौत
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। इन सभी को कोविड हॉस्पिटल, एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि मरीजों को कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी थी, इसके चलते उनकी मौत हो गई।