आगरालीक्स…आगरा में दिवाली से पहले ही मार्केट में आ गया कपड़ों में विंटर कलेक्शन. कस्टमर्स की डिमांड में हल्के गर्म कपड़े. यूथ को लुभा रही वैरायटी..
दिवाली से हल्के गर्म कपड़ों की डिमांड
आगरा में सर्दी का अहसास दिवाली से पहले ही होने लगा है. यूं तो दिवाली फेस्टिवल ऐसा है जिसमें लोग पार्टीवियर ड्रेसेज ही पहनना पसंद करते हैं लेकिन इस बार मौसम में आए परिवर्तन के कारण लोगों की डिमांड में हल्के गर्म कपड़े भी शामिल हैं. बच्चों के लिए हों या फिर बड़ों के लिए, दिवाली पर लोग हल्के गर्म कपड़ों की डिमांड अभी से कर रहे हैं. ऐसे में आगरा के कपड़ो विक्रेताओं ने अभी से विंटर कलेक्शन मंगाना शुरू कर दिया है.
यूथ को भा रही वैरायटी
दिवाली से पहले ही मार्केट में आपको स्वेटशर्ट, गर्म टीशर्ट, ट्रैक शूट्स, हल्के गर्म स्वेटर के साथ पार्टीवियर जैकेट्स की वैरायटी देखने को मिल रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि यूथ को ये वैरायटी खासी अच्छी लग रही है और वो दिवाली से पहले ही इनकी खरीददारी भी कर रहे हैं.
बच्चों के लिए सबसे ज्यादा डिमांड
बता दें कि इस बार मौसम के कारण बुखार व डेंगू की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे ही आए हैं. ऐसे में पेरेंट्स इस बार दिवाली पर अपने बच्चों के लिए हल्के गर्म कपड़ों की डिमांड ज्यादा कर रहे हैं. फुल स्लीवज की शर्ट, टीशर्ट व जैकेट्स बच्चों के लिए पसंद की जा रही हैं.
आफर्स की धूम
दिवाली से पहले दुकानदारों द्वारा विंटर कलेक्टशन की नई वैरायटी मंगाई गई हैं. ऐसे में वे कस्टमर्स की डिमांड और दिवाली को ध्यान में रखकर ग्राहकों को न्यू विंटर कलेक्शन पर आकर्षक छूट भी दे रहे हैं. आगरा के संजय प्लेस स्थित F-16 for menz में तो आपको 20 प्रतिशत का डिस्काउंट दिवाली के अवसर पर दिया जा रहा है. इसमें न्यू विंटर कलेक्शन भी शामिल है.
- 26 October 2021 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- F 16 for menz in AGra
- F 16 Menz wear AGra
- F 16 Sanjay Place Agra
- On Demand: Winter collection of clothes available in the market before Diwali in Agra...#agranews
- Winter collection
- Winter collection in F 16 menz wear agra