आगरालीक्स…एक विवाह ऐसा भी. कोविड सेंटर में सजा मंडप, दूल्हा—दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर लिए सात फेरे.
दुल्हन की रिपेार्ट आई पॉजिटिव
राजस्थान के बारां जिले में एक ऐसी शादी हुई जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की होगी. लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे संभव कर दिया. जी हां, बारां जिले के केलवाडा कस्बे में एक घर में बेटी की शादी को लेकर जोर—शोर से तैयारियां चल रही थीं. रविवार को जिस दिन शादी थी उसी दिन होने वाली दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. रिपोर्ट के बारे में जानकारी होते ही परिवार में सभी लोग अचंभित हो गए. क्या करें—क्या न करें के बारे में सोचने लगे. पजिनों के अनुसार दो दिन पहले गांव में सैंपल लिए गए थे, जिसमें दुल्हन और उसकी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पूरा परिवार टेंशन में आ गया.
टेंशन में आए घर के लोग
घर के लोगों में शादी न होने तक के ख्याल आने लगे. बारात कैसे आएगी, सात फेरे केसे होंगे, कैसे शादी की सभी रस्में पूरी होंगी, इसको लेकर सभी टेंशन में आ गए. ऐसे में कुछ परिजनों ने इसके समाधान के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया. उन्होंने अधिकारियों से कोरोना प्रोटोकोल के तहत शादी कराने की गुजारिश की. प्रशासनिक अधिकारियों ने दूल्हा- दुल्हन के परिवार की मांग पर कलेक्टर से निर्देश लिए. इसके बाद एसडीएम राहुल मल्होत्रा की अगुवाई में एक कमेटी बनाई गई.इधर परिजनों ने बारातियों को भी इसकी पूरी जानकारी दी.
सभी ने पहनी पीपीई किट
प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कस्बे में बने कोविड सेंटर में मंडप सजाया गया. यहां दुल्हन के माता—पिता, शादी कराने वाला पंडित को ही बुलाया गया. इधर बारात से भी केवल दूल्हा और उसका एक रिश्तेदार आया. इन सभी ने पीपीई किट पहनी और दूल्हा—दुल्हन ने सात फेरे लिए. इस दौरान कोविड सेंटर के स्टाफ और डॉक्टर्स मौजूद रहे. शादी में रिश्तेदार और दोस्त कोई भी मौजूद नहीं था. आखिरकार शादी हो गई