आगरालीक्स…ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी…महिलाओं के लिए इस दिन फ्री होंगे सभी स्मारक. एएसआई ने दिया सम्मान में तोहफा.
8 मार्च को है इंटरनेशनल वुमेंस डे
आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं ऐतिहासिक स्मारकों के दीदार फ्री में कर सकेंगी. इसके लिए उन्हें टिकट खरीदने की कोई जरूरत नहीं है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने महिलाओं के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी स्मारकों में उनकी एंट्री निशुल्क रखी है. शुक्रवार को इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं. 8 मार्च को सोमवार है. गौरतलब है कि हर बार एएसआई द्वारा महिलाओं के सम्मान में इस दिन सभी स्मारक महिलाओं के लिए फ्री होते हैं.