आगरालीक्स…(27 July 2021 Agra News) आगरा में कोरोना वायरस के केस थम गए हैं. आगरा में अब 21 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. शनिवार—रविवार की बंदी को लेकर
मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिला
आगरा में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं. रोजाना नये आने वाले केस लगभग न के बराबर आ रहे हैं. सोमवार को जहां एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला तो वहीं मंगलवार को पिछले 24 घन्टे में 6803 सैम्पल के सापेक्ष 1 नया मरीज चिन्हित हुआ है. इसके अलावा एक मरीज इस दौरान ठीक भी हुआ है. आगरा में इस समय केवल 21 कोरोना मरीजों का ही इलाज चल रहा है. बता दें कि #Agra में अबतक 25723 #Covid19 मरीजों में से 25245 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये हैं. जिले में अब तक 456 कोरोना मरीजों की मौत् हो चुकी है.
शनिवार—रविवार की बंदी खत्म करने की मांग
इधर आगरा में कोरोना के केस कम होने पर व्यारियों, दुकानदारों द्वारा शनिवार और रविवार की बंदी को खत्म् करने की मांग की जा रही है. व्यापारियों का कहना है कि अब कोरोना के केस लगभग न के बराबर हैं ऐसे में शासन को बाजारों में पहले की तरह एक दिन की ही बंदी लागू करनी चाहिए. इससे व्यापार को भी गति मिलेगी और सरकार को भी लाभ होगा.