आगरालीक्स… आगरा में कार घर में घुसी, हादसे में महिला की मौत, कार सवार दो लोग घायल।
आगरा के फतेहाबाद में मंगलवार रात को हादसा हो गया। आगरा की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित हो गई, कार सड़क किनारे बने घर में जा घुसी। घर के गेट पर शंकरलाल की पत्नी 45 साल की गोमती देवी खड़ी हुई थी। घर में कार के घुसने से गोमती देवी चपेट में आ गई।

हादसे में मौत
कार के घर में घुसने से चपेट में आई गोमती देवी की मौत हो गई। जबकि कार सवार युवक घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का पता लगाया जा रहा है।