आगरालीक्स…. आगरा में एक और पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने जा रहा है, इसके बाद पासपोर्ट बनवाने के लिए इंतजार नहीं करना पडेगा। शुक्रवार को प्रवर डाक अधीक्षक मूना यासमीन ने बताया कि आगरा में पासपोर्ट के लिए लंबी लाइन में लगना पड रहा है, इसे देखते हुए अछनेरा में एक और पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला जाएगा। यहां से भी लोग पासपोर्ट बनवा सकेंगे, इससे लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। साथ ही संजय प्लेस और बाग मुजफरखां स्थित डाकघर रात 7 30 बजे तक खुले रहेंगे
फरवरी 2018 में आगरा में खुला पासपोर्ट सेवा केंद्र
आगरा के बिजली घर स्थित फोर्ट डाकघर में फरवरी 2018 में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां सबसे पहले चार साल की लोहामंडी क्षेत्र की अदीबा के दस्तावेजों की जांच की गई। हर रोज 50 आवेदक बुलाए जाएंगे। सात मार्च तक आॅनलाइन आवेदन करने वालों को तिथि दी जा चुकी हैं। पासपोर्ट के लिए आॅनलाइन आवेदन करने पर एक तिथि दी जाती है, उस दिन गाजियाबाद स्थित पासपोर्ट केंद्र पर दस्तावेजों की जांच के लिए जाना पडता है, लेकिन अब यह प्रक्रिया आगरा में बिजली घर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर होगी। पुलिस सत्यापन के बाद 20 से 30 दिन में पासपोर्ट जारी किया जाएगा।
आॅनलाइन करना होता है आवेदन
पासपोर्ट के लिए आॅनलाइन आवेदन करना होता है, इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर कई कागजी खानापूर्ति पूरी करनी होती है, जिससे जल्द से जल्द पासपोर्ट बन सके। अब यह प्रक्रिया आगरा के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर हो जाएगी।
पासपोर्ट के लिए चाहिए चार डॉक्यूमेंट
अब जनरल कैटेगरी में एक हफ्ते के भीतर नया पासपोर्ट हासिल किया जा सकेगा। इसके लिए केवल चार डॉक्युमेंट्स देने होंगे। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और एक एफिडेविट शामिल है। सुषमा स्वराज ने भी यह इन्फॉर्मेशन कुछ दिन पहले अपने ट्वीटर हैंडल पर भी दी थी।
1 यदि आधार, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड के अलावा कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होने का एक एफिडेविट देते हैं, तो हम आपको पासपोर्ट जारी कर देंगे।
- पुलिस वेरिफिकेशन बाद में होगा।
- पासपोर्ट रिलेटेड सर्विसेस के लिए कोई पांच एवेलेबल डेट्स में किसी को भी अप्वाइंटमेंट के लिए सिलेक्ट कर सकते हैं।
पुलिस के लिए एम-पासपोर्ट ऐप
सरकार ने पुलिस वेरीफिकेशन प्रोसेस में होने वाली देरी को खत्म करने के लिए एक ऐप बनाया है। इस ऐप को एम-पासपोर्ट नाम दिया गया है। इस ऐप से पुलिस वेरीफिकेशन करने के तुरंत बाद अपनी रिपोर्ट अफसर को भेज देगी। रिपोर्ट ऑफिस को मिलने के बाद पासपोर्ट इश्यू कर दिया जाएगा।
तीन दिन में तत्काल पासपोर्ट की सुविधा
अब आगरावासी तीन दिन में पासपोर्ट बनवा सकेंगे, आधार कार्ड के अलावा दो और पहचान पत्र देने होंगे। तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए 3500 रुपये का शुल्क जमा होगा। विदेश मंत्रालय ने तत्काल पासपोर्ट सेवा में संशोधन करते हुए राजपत्रित अधिकारी से सत्यापन की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट प्रथम संशोधन नियम 2018 में गाजियाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुडे आगरा सहित 13 जिलों में तत्काल पासपोर्ट तैयार करने का समय कम कर दिया है। अभी तक तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए सात दिन का समय और 3500 रुपये का शुल्क जमा होता है। अब इसी शुल्क पर तीन दिन में तत्काल में पासपोर्ट बन सकेगा। इसके साथ ही आधार कार्ड के अलावा निर्धारित 10 में से दो पहचान पत्र ही जमा करने होंगे।