Monday , 20 April 2026
Home आगरा One year of Agra Metro Project: Elevated stations of Priority Corridor are taking shape..see in pics#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

One year of Agra Metro Project: Elevated stations of Priority Corridor are taking shape..see in pics#agranews

161

आगरालीक्स…(6 December 2021 Agra News) आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का एक साल पूरा. (फोटो देखें) आकार लेने लगे हैं प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड स्टेशन…आपके घर के सबसे नजदीक होगा ये स्टेशन….

ऐलिवेटिड भाग में सिविल निर्माण कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण
आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना को आज (07 दिसंबर, 2021) को एक साल पूरा हो रहा है। 07 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं माननीय कंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजदगी में डिजिटल माध्यम से आगरा मेट्रो के सिविल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा तेज गति के साथ आगरा मेट्रो का सिविल निर्माण कार्य किया जा रहा है। यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव के अनुसार आगरा मेट्रो प्रायॉरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में एक वर्ष में लगभग 50 प्रतिशत सिविल निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

इतना काम हो चुका है पूरा
यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्री कुमार केशव ने इस उपलब्धि के लिए आगरा मेट्रो टीम की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगरा मेट्रो प्रयोरिटी कॉरिडोर में ऐलिवेटिड स्टेशन के दूसरे तल के लिए 50 प्रतिशत पिलर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वहीं, बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में 50 पियरकैप का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जिसमें से 44 पियर कैप का सफलतापूर्वक परिनिर्माण किया जा चुका है।
बता दें कि ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रायॉरिटी सेक्शन में 3.2 कि.मी. लंबे ऐलिवेटिड भाग के लिए सिविल निर्माण कार्य जारी है। ऐलिवेटिड भाग में कुल 684 पाइल, 171 पाइलकैप एवं 171 पियर (पिलर) का निर्माण किया जाना है, जिसमें 663 पाइल, 148 पाइलकैप एवं 132 पियर (पिलर) का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वहीं, वायाडक्ट निर्माण के लिए अबतक 16 यू गर्डर एवं 44 पियरकैप का परिनिर्माण पूरा कर लिया गया है। बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में आगरा मेट्रो द्वारा प्रीकास्ट तकनीक के जरिए यू गर्डर, डबल टी गर्डर एवं पीयरकैप की कास्टिंग का कार्य किया जा रहा है। आगरा मेट्रो द्वारा अबतक 50 पियरकैप की कास्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही अब तक 125 डबल टी गर्डर एवं 48 यू गर्डर की कास्टिंग पूरी हो गई है। बता दें कि ऐलिवेटिड भाग के प्रोयॉरिटी सेक्शन के लिए कुल 144 डबल टी गर्डर एवं 196 यू गर्डर की कास्टिंग की जानी है।

आकार लेने लगे तीनों स्टेशन
इसके साथ ही ऐलिवेटिड भाग के सभी तीन स्टेशन (ताज ईस्ट गेट- बसई- फतेहाबाद रोड) भी अब आकार लेने लगे हैं। ताज ईस्ट गेट एवं बसई मेट्रो स्टेशन पर कॉन्कोर्स निर्माण के लिए डबल टी गर्डर का परिनिर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन के कॉन्कोर्स निर्माण के लिए हॉरिजोंटल बीम की कास्टिंग का काम किया जा रहा है।

आगरा मेट्रो 8379 करोड करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो के 8379 करोड के प्रोजेक्ट में पहले कॉरीडोर पर 4984 करोड खर्च किया जाएगा। पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 . 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी।

पहला कॉरीडोर में ये होंगे मेट्रो स्टेशंस
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट

दूसरे कॉरीडोर में ये होंगे स्टेशंस
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार

दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।

आगरा मेट्रो पर एक नजर
गौरतलब है कि ताजनगरी आगरा में 29.4 कि.मी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 कि.मी. लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके सभी स्टेशन ऐलीवेटिड होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

error: Content is protected !!