आगरालीक्स…हाइवे पर प्याज से भरा ट्रक पलटा, मच गई लूट. पुलिस ने संभाली स्थिति. सुबह लग गया भीषण जाम.

देर रात पलटा ट्रक
सोमवार देर रात हाइवे पर आईएसबीटी और गुरु का ताल के बीच में प्याज से भरा एक ट्रक पलट गया. ट्रक पलटते ही उसमें भरी प्याज की बोरियां सडक पर गिर पडी और कई बोरियां खुलने पर प्याज सडक पर बिखर गई. वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने तुरंत मौके का फायदा उठाया और प्याज को बटोरना शुरू कर दिया. इधर सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच गई हालांकि जितने भी लोग थे वो प्याज को बटोरकर पुलिस के पहुंचने से पहले ही नौ दो ग्यारह हो गए. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को हटाया और प्यार को इकट्ठा करवाया.
सुबह लगा जाम
इधर सुबह तक ट्रक वहां से नहीं हट सका और प्याज की बोरियां भी सडक पर पडी हुई थी. इसके कारण सुबह से ही हाइवे पर जाम की विकट स्थिति बनी रही. आईएसबीटी पर ओवरब्रिज बनने के कारण सर्विस रोड से ही वाहनो को निकाला जा रहा है. ऐसे में ट्रक पलटने के कारण यहां और भी जाम की बुरी स्थिति हो गई. लोग धीरे—धीरे निकल रह थे.