Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Online classes are starting again in Agra from May 20. The teacher said – Children’s education is very important#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Online classes are starting again in Agra from May 20. The teacher said – Children’s education is very important#agranews

275

आगरालीक्स…(16 May 2021 Agra) आगरा में 20 मई से फिर से शुरू हो रही हैं आनलाइन क्लास. फैसले पर शिक्षक बोले—ये एकमात्र विकल्प. बच्चों की पढ़ाई बहुत जरूरी

बेसिक शिक्षा को छोड़कर सभी शिक्षण संस्थाओं में होगी शुरू आनलाइन पढ़ाई
प्रदेश सरकार के 20 मई से बेसिक शिक्षा को छोड़कर अन्य सभी शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन शिक्षण प्रणाली का फिर से संचालन शुरू करने के आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों ने स्वागत किया है. ज्ञात हो कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर शासन ने प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थान को 20 मई तक बंद रखने के साथ-साथ ऑनलाइन शिक्षण कार्य को भी बंद करने का आदेश दिया था.

इस फैसले के संदर्भ में एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सरकार के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऑनलाइन शिक्षण ही इस महामारी के समय बच्चों के लिए एकमात्र विकल्प है, ऐसे में बच्चे जब घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं, वे ऑनलाइन शिक्षण प्रणाली से लाभान्वित हो रहे हैं. बच्चे घर पर रहकर मानसिक कुंठा के शिकार हो रहे हैं इसलिए उनका पढ़ाई-लिखाई से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है. ऑनलाइन कक्षाओं के कारण वे अपनी दिनचर्या को ज्यादा प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर सकते हैं. एक बार जब स्थिति सामान्य होने पर नियमित विद्यालय खुलेंगे तब विद्यार्थियों में निरंतरता का अभाव नहीं रहेगा तथा वे शीघ्र ही ऑनलाइन कक्षाओं से भौतिक कक्षाओं में स्वयं को आसानी से समायोजित कर पाएँगे. उन्होंने आशा जाहिर की है कि जल्द ही सरकार बेसिक शिक्षा में भी ऑनलाइन कक्षाओं को फिर से संचालित करने की मंजूरी दे देगी क्योंकि छोटे बच्चों का भी इस समय पढ़ाई से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा खाली रहने से बच्चे नकारात्मकता का शिकार हो सकते हैं जो उनके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी बात नहीं है.

वहीं दयालबाग स्थित चौधरी बीरी सिंह इंटर कॉलेज के रनवीर सिंह का कहना है कि बच्चों के लिए पढ़ाई बेहद जरूरी है. अगर आनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी तो बच्चे व्यस्त रहेंगे और वे इस दौरान अपना कोर्स भी कम्पलीट कर सकेंगे. सरकार का ये फैसला बहुत सराहनीय है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!