आगरालीक्स.(Agra News 19th May). आगरा में कल 20 मई से आनलाइन क्लासेज शुरू होनी हैं, गाइड लाइन जारी, पढे कान्वेंट, मिशनरी और सरकारी स्कूलों में आनलाइन क्लासेज का क्या रहेगा शिडयूल।
कोरोना की दूसरी लहर में स्कूल बंद करने के साथ ही आनलाइन क्लासेज भी बंद कर दी गईं थी। मगर, अब कोरोना के केस कम होने लगे हैं। ऐसे में आनलाइन क्लासेज 20 मई से शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्रों के लिए ही आनलाइन क्लासेज
प्रदेश में नई गाइड लाइन के तहत आनलाइन क्लासेज के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्रों के लिए ही आनलाइन क्लासेज शुरू की जा रही हैं, कक्षा एक से आठवीं तक के मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए अभी आनलाइन क्लासेज शुरू नहीं होंगी।
विवि और डिग्री कालेजों में भी आनलाइन क्लासेज
नए आदेश के तहत 20 मई से विवि और डिग्री कॉलेजों में भी 20 मई से आनलाइन क्लासेज शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।
शिक्षकों को बुलाने के लिए भी आदेश
सरकार ने आनलाइन क्लासेज के साथ ही स्कूल और डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों को बुलाने के मामले में कहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल और विवि प्रशासन शिक्षकों को बुलाने का निर्णय ले सकता है लेकिन 50 फीसद कर्मचारी ही बुलाने हैं।