आगरालीक्स ..(Agra News 2nd May ).आगरा में कोरोना का प्रकोप जारी है, स्कूल 20 मई तक बंद कर दिए हैं, आनलाइन कक्षाएं भी 20 मई तक बंद रहेंगी।
आगरा में कोरोना से मौतें हो रही हैं। नई चेन बन रही है, इसके बाद स्कूलों की छुटटी कर दी है, पहले 10 मई तक स्कूल बंद किए गए थे। इसके बाद 15 मई तक स्कूल बंद कर दिए गए अब नए आदेश के तहत कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूल 20 मई तक बंद कर दिए हैं।
20 मई तक आनलाइन क्लासेज स्थगित
बीएसए, आगरा ने राजीव कुमार यादव ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए शासन ने जिले के कक्षा एक से आठवीं तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा और अन्य बोर्ड के विद्यालय को 20 मई तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में 20 मई तक आनलाइन क्लासेज नहीं होगी, इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा, आनलाइन क्लासेज चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
कोचिंग भी बंद
आनलाइन क्लासेज के साथ ही कोचिंग भी बंद कर दी गई हैं, कोचिंग भी आगे के आदेश तक बंद रहेंगी।