Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Online lottery racket busted in Agra, Mastermind Sanjay jaiswal & 17 other arrested
बिगलीक्स

Online lottery racket busted in Agra, Mastermind Sanjay jaiswal & 17 other arrested

208

आगरालीक्स… आगरा में आॅनलाइन सटटा पर सबसे बडी कार्रवाई, सरगना संजय जयसवाल, मनोरंजन कर के क्लर्क सहित 17 अरेस्ट किए गए। आगरा के सभी आॅनलाइन सटटा सेंटरों पर ताबडतोड छापे।
आगरा के पिछले दिनों आॅनलाइन क्विज के नाम पर सटटा कराने वाले गिरोह को पकडा था, इस मामले के बाद एक नेता का मोबाइल आॅडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में आगरा के साथ ही सुल्तानपुर और इलाहाबाद में यूपी एसटीएफ ने शनिवार को एक साथ कार्रवाई की। इसमें सबसे ज्यादा आगरा से आॅनलाइन क्विज के नाम पर सटटा कराने वाले पकडे गए हैं। इसमें सरगना संजय जायसवाल, आगरा में मनोरंजन कर विभाग में क्लर्क विशाल सैनी को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है।
संजय जायसवाल चला रहा था आॅनलाइन क्विज का सटटा
एसटीएफ ने सरगना संजय जायसवाल निवासी नैनी रीवा रोड इलाहाबाद, आकाश जायसवाल निवासी मेजरगंज जिला सुल्तानपुर को पकडा है, ये दोनों की सरगना थे और आॅनलाइन क्विज के नाम पर सटटा खिलवा रहे थे।
आगरा से 15 पकडे, मनोरंजन कर विभाग का क्लर्क भी दबोचा
यूपी एसटीएफ ने 15 आॅनलाइन सटटा कराने वाले आगरा से पकडे हैं। इसमें आगरा में मनोरंजन कर विभाग में क्लर्क विशाल सैनी पुत्र विनोद कुमार निवासी न्यू शाहगंज, थाना शाहगंज को पकडा है।
आगरा से इन्हें किया अरेस्ट
विशाल सैनी मनोरंजन कर विभाग में क्लर्क निवासी न्यू शाहगंज
रमन खुराना निवासी लेन गउशाला थाना हरीपर्वत
मनु कुशवाह निवासी बैनारा फैक्र्टी सिकंदरा
निमित भंडारी गधापाडा हरीपर्वत
कल्लू निवासी तेलीपाडा निवासी लोहामंडी
केशू शर्मा निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी न्यू आगरा
सनी उस्मानी निवासी तेलीपाडा थाना लोहामंडी
ज्ञान सिंह निवासी दयालबाग
राकेश कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी
सुमित कुमार निवासी नुनिहाई रोड
चंद्रशेखर निवासी कटरा वजीर खां
आकिल निवासी नाई की मंडी
बिरजू कर्दम नाई की मंडी
सुरेश वर्मा डौकी


इलेक्ट्रोनिक्स और फर्नीचर की दुकान में चल रहा सटटा
ब्रजेश यादव ने नोएडा के साइबर सेल में आगरा सहित अन्य शहरों में आॅनलाइन क्विज के नाम पर सटटे की शिकायत की गई थी। एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह की टीम ने आगरा सहित सुल्तानपुर और इलाहाबाद में छापे मारे, आगरा में इलेक्ट्रोनिक और फर्नीचर की दुकान में आॅनलाइन क्विज के नाम पर सटटा हो रहा था।

ऐसे ​होता था आॅनलाइन सटटा
आगरा में आॅनलाइन क्विज के लाइसेंस मनोरंजन ​कर विभाग से लिए गए थे। इसमें इंग्लिश मूवी दिखाने पर सवाल पूछे जाते हैं और जवाब देने पर इनाम। इसकी आड में सटटा खिलवाया जा रहा है। इसके लिए दो वेबसाइट बनाई गई थी। इन वेबसाइट पर सुबह 10 से शाम सात बजे तक रिजल्ट घोषित किए जाते थे। इसमें शून्य से लेकर नौ तक सटटा खेलने वाले नंबर लगाते थे, जिस नंबर पर सबसे कम लोग लगाते थे, उसी रिजल्ट घोषित किया जाता था, यह हर घंटे निकलता था। इसके लिए लक्ष्यइंडिया और वीजेकपोट वेबसाइट थी, इनके सर्वर विदेश में हैं।
110 रुपये लगाने पर एक हजार
शून्य से लेकर 9 अंक पर सिल्वर गोल्ड और डायमंड श्रेणी में सटटा लगाया जाता था। सिल्वर श्रेणी में 12 रुपये ​लगाने पर 100 रुपये, गोल्ड में 55 रुपये लगाने पर 500 रुपये और डायमंड में 110 रुपये लगाने पर एक हजार रुपये दिए जाते थे। गिरोह के पास से छह लैपटॉप, छह लॉटरी की पर्ची निकालने वाली मशीन, 3 एलईडी, 23 मोबाइल और 90250 रुपये पकडे गए हैं।

फाइल फोटो

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!