आगरालीक्स…सिर्फ 1 मरीज हुआ रविवार को आगरा में कोरोना संक्रमण से ठीक. 14 नये मरीज मिले. दिसंबर के बाद पहली बार घटा रिकवरी प्रतिशत…
.12 प्रतिशत घटी रिकवरी
आगरा में दिसंबर माह के बाद नये साल के तीसरे दिन पहली बार कोरोना मरीजों की रिकवरी प्रतिशत बढने के बजाय घटी है. रविवार को कोरोना संक्रमण के 14 मरीज मिले जबकि सिर्फ एक ही मरीज इस संक्रमण से ठीक हो सका. इसके कारण शनिवार दो जनवरी को रिकवरी प्रतिशत जहां 96.84 था वह रविवार 3 जनवरी को घटकर 96.72 हो गया. जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकडा अब 10286 हो गया है जबकि इनमें से 9949 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. आगरा में अब तक इस संक्रमण से 170 लोगों की जान जा चुकी है.
आगरा जिले में कोरोना का अब तक का अपडेट
कुल एक्टिव केस 167
कुल संक्रमित 10286
कुल डिस्चार्ज 9949
अब तक मौत 170
रिकवरी प्रतिशत 96.72
कुल सैंपल 438819