आगरालीक्स…(2 November 2021 Agra News) आगरा में अब और आसान होगा कूल्हा और घुटनों का प्रत्यारोपण. डॉ. डीवी शर्मा बोन हॉस्पिटल में खुला अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित आपरेशन थियेटर…फ्रांस के डॉ. फरीरा आंडे ने किया उद्घाटन
आगरा में अब लोगों को कूल्हा व घुटनों के प्रत्यारोपण के लिए बाहर किसी अन्य राज्य या शहर की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा. आगरा के डॉक्टर डॉक्टर डीवी शर्मा बोन हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित आपरेशन थियेटर खुल गया है. मंगलवार को इसका उद्घाटन फ्रांस के लियोन से आए प्रसिद्ध कूल्हा एवं घुटना प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. फरीरा आंडे ने किया. डॉ. फरीरा एम्स दिल्ली में देश के जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श करने व जोड़ प्रत्यारोपण की नई विधियाों पर व्याख्यान देने भारत आए थे.

डॉ. फरीरा अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर आगरा के प्रतापपुरा स्थित डॉ. डीवी शर्मा बोन क्लीनिक पर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रत्यारोपण जोड़ के लिए विशेष रुप से बने ऑपरेशन थिएटर को देखा व सराहा. डॉ. फरीदा ने कहा कि फ्रांस के जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञों की टीम आगरा के बोन हॉस्पिटल में विजिट भी करेगी और टेलीमेडिसिन के जरिए संपर्क में भी रहेगी. वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ व आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीवी शर्मा ने बताया कि बोन हॉस्पिटल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर के बनने से यह सुविधा और बेहतर हो जाएगी. इस अवसर पर डॉ गौरव शर्मा, डॉ अनीता महाजन, डॉक्टर अंसारी, जेपी हॉस्पिटल नोएडा के स्पाइन सर्जन विशेषज्ञ डॉ देवाशीष शर्मा, डॉ अमित, डॉ अंजना, डॉ. राशि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा शर्मा ने किया. सभी को धन्यवाद डॉक्टर डीवी शर्मा ने दिया. उन्होंने बताया कि अब आगरा व आसपास के लोगों को जोड़ प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद दिल्ली आदि के लिए नहीं जाना पड़ेगा.