लखनऊलीक्स….कानपुर के मैथा इलाके में आज अतिक्रमण के नाम पर झोंपड़ी हटाने गई टीम का विरोध। दंपति और बेटी ने आग लगाई। मां-बेटी जिंदा जलीं।
झुग्गी-झोपड़ी हटाने पहुंची थी टीम

कानपुर के मैथा इलाके में आज हृदय विदारक घटना से लोग दहल गए हैं। गांव में प्रशासनिक टीम झुग्गी झोपड़ी को हटाने पहुंची थी। वहां पर मजदूरी करने वाला एक परिवार रहता था।
अतिक्रमण का विरोध फिर खुद को लगाई आग
बताया जा रहा है कि परिवार ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी उनको जबरदस्ती हटा रहे थे। इसके बाद महिला प्रमिला दीक्षित, उसकी बेटी नेहा दीक्षित और उसके पति कृष्ण गोपाल दीक्षित ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
प्रशासन में मचा हड़कंप
घटना के बाद कानपुर में हड़कंप मच गया है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।