आगरालीक्स… आगरा में आक्सीजन के संकट को देखते हुए राहत भरी खबर, नया आक्सीजन प्लांट जल्द हो जाएगा शुरू।
आगरा के कोविड हास्पिटल और एंबुलेंस के लिए आक्सीजन का संकट है। आक्सीजन नहीं मिल रही है, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की जान पर भी संकट मंडराने लगा है। इसे देखते हुए आगरा में इंडस्ट्रियल आक्सीजन प्लांट को प्रशासन ने अपने अंडर में ले लिया है। इन प्लांट से आक्सीजन सिलिंडर भरवाए जा रहे हैं।
नया आक्सीजन प्लांट हो रहा तैयार
इसके बाद ही आक्सीजन की बढती मांग को देखते हुए नया आक्सीजन प्लांट तैयार कराया जा रहा है। मैसर्स अग्रवाल प्लांट में काम शुरू हो गया है, यहां आक्सीजन सिलिंडर को भरा जाएगा, इसके लिए काम चल रहा है।
एंबुलेंस हो गईं खडी
आक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति कम होने के बाद एंबुलेंस खडी हो गई हैं, एंबुलेंस के लिए आक्सीजन नहीं मिल रही है। इसके बाद एंबुलेंस चालकों ने एंबुलेंस खडी कर दी है।
