आगरालीक्स …आगरा में आक्सीजन का संकट मंडरा रहा है, जो मरीज घर पर हैं, वे इन टिप्स से ज्यादा देर तक आक्सीजन सिलिंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आगरा में कोरोना के सक्रिय केस बढने के साथ ही आक्सीजन की मांग कई गुना बढ गई है, अब 35 टन से ज्यादा आक्सीजन की मांग है, जबकि आक्सीजन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में डाक्टरों की सलाह है कि वे किस तरह से आक्सीजन सिलिंडर का ज्यादा देर तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
मोटे लोग करवट से लेटकर आक्सीजन लें
विशेषज्ञों का कहना है कि मोटे लोग घर पर आक्सीजन ले रहे हैं तो वे सीधे न लेटे, वे करवट से लेट जाएं। इससे आक्सीजन सिलिंडर ज्यादा देर तक चलेगा और आक्सीजन का स्तर 90 से अधिक बना रहेगा।
सामान्य लोग पेट के बल लेट कर आक्सीजन लें
वहीं, सामान्य लोग जो घर पर आक्सीजन ले रहे हैं वे सीधे न लेटे वे पेट के बल लेट कर यानी प्रोन पाजिशन में लेट जाएं, इसके बाद आक्सीजन लें। इससे आक्सीजन का स्तर बना रहेगा।