आगरालीक्स..आगरा के ताजमहोत्सव में प्रेम रतन धन पायो फेम सिंगर पलक मुच्छल की मां से बदसुलूकी के बाद हंगामा, थप्पड जडा, बीच में शो छोडकर पलक स्टेज से चली गईं। पब्लिक का हंगामा।
आगरा में ताजमहोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को बॉलीवुड नाइट मे गायिका पलक मुच्छल और उनके भाई पलाश मुच्छल प्रस्तुति देने पहुंचे। उन्होंने एक के बाद एक हिट सांग पर प्रस्तुति दी। एक के बाद एक हिट सांग पर दर्शक भी मस्ती के मूड में आ गए, इसी बीच पलक मुच्छल की मां अमिता से आयोजकों ने बदसुलूकी कर दी। इसे देख पलक मुच्छल के भाई पलाश मुच्छल ने हंगामा शुरू कर दिया, उन्होंने आयोजक के थप्पड जड दिया।
हंगामे के बाद शो बीच में छोडा
थप्पड जडते ही जमकर हंगामा होने लगा, स्टेज पर हंगाम के बाद दर्शक भी हंगामा करने लगे। ऐसे में पलक मुच्छल बीच में ही शो छोडकर चली गईं। पलक मुच्छल, पलाश मुच्छल और उनकी मां अमिता को सुरक्षा कर्मियों ने ग्रीन रूम में बिठा दिया, आयोजक उन्हें समझाने में जुटे रहे, जिससे वे स्टेज पर पहुंचकर प्रस्तुति दें।
सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने
पलक मुच्छल ने कहा कि मैं यह शो नहीं कर सकती हूं, आपकी हिम्मत कैसे हुई कि मेरी मां के साथ बदसुलूकी की, क्या कोई आपकी मां से बदसुलूकी करे तो आप क्या करेंगी, माइक पर नहीं, अभी ऐसे मांफी मांगो हाथ, जोड कर उन्होंने कहा कि अभी यहां पर माफी मांगो, मैं अब यह शो नहीं कर सकती हूं। अगर तुम चाहते हो कि मैं शो कन्टीन्यू करूं तो मांफी मांगो।
वीडियो के लिए क्लिक करें