आगरालीक्स.. आगरा के सेंट आंगस्टीन स्कूल प्रबंधन पर मुकदमा, फीस देने से मना करने पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी के आरोप पर अभिभावक ने दर्ज कराया मुकदमा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के आंगस्टीन स्कूल, थाना रकाबगंज में कखा आठ में पढने वाले छात्र के अभिभावक अधिवक्ता राकेश तिवारी ने आरोप लगाए हैं कि 10 सितंबर को वे अपने बेटे का स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने के लिए स्कूल गए। स्कूल प्रबंधन ने छह महीने की फीस जमा करने के लिए कहा, विरोध करने पर अभद्रता और गाली गलौज की, जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से फीस के संबंध में सरकार के निर्देश संबंधी दस्तावेज मांगे, इसी तरह का मामला एक और छात्र का आया है। थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूल के सहायक प्रबंधक राजीव कुमार, प्रधानाचार्य प्रिया सरकार, कर्मचारी अभिषेक सहित चार के खिलाफ चौथ मांगने, मारपीट, गालीगलौज ओर जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।