आगरालीक्स ..आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्री उतरे और ट्रेन के आगे पटरी पर बैठ गए, 20 मिनट तक यात्री ट्रेन के आगे पटरी पर बैठे रहे। इससे 20 मिनट तक झांसी दिल्ली रेल यातायात बंद रहा।
झांसी की तरफ से आ रही सचखंड एक्सप्रेस नांदेड़ से चलकर अमृतसर जाने वाली बुधवार को मुरैना स्टेशन पर पहुंची। वहां सचखंड एक्सप्रेस की चेन पुलिंग करने के आरोप में एक यात्री को पकड लिया। उसके साथ आ रहे परिवार के अन्य लोग सचखंड में ही बैठे रहे, मुरैना के बाद ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। यहां ट्रेन के पहुंचते ही यात्री बाहर निकल आए और ट्रेन के आगे पटरी पर बैठ गए। इससे रेलवे प्रशासन के होश उड गए, उन्हें समझ में नहीं आया कि मामला क्या हुआ है।
20 मिनट खडी रही ट्रेन
आरपीएपफ ने ट्रेन के सामने पटरी पर बैठे लोगों से वार्ता की, उन्होंने बताया कि उनके एक साथी को मुरैना में पकड लिया है। इसके बाद मुरैना आरपीएफ से बात की गई, उन्होंने चेन पुलिंग करने के आरोप में यात्री को पकडे जाने की जानकारी दी। आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएपफ ने यात्रियों को पटरी से हटने के लिए कहा, वे अपने साथी यात्री को छोडने और उसे ट्रेन से रवाना करने की मांग करने लगे। आनन फानन में मुरैना में चेन पुलिंग के आरोप में पकडे गए यात्री को छोड दिया गया, उसे दूसरे ट्रेन से मुरैना से आगरा कैंट के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद ही यात्री सचखंड एक्सप्रेस के सामने से पटरी से हटे। इससे 20 मिनट तक ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर खडी रही और रेल यातायात ठप रहा।