आगरालीक्स ….आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में मरीज और तीमारदार फंस गए, एक घंटे तक वे फंसे रहे, बमुश्किल उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला जा सका, इस दौरान खलबली मची रही।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 80 करोड से नई सर्जरी बिल्डिंग बनी है, इसमें सर्जरी, अस्थि रोग, ईएनटी और आईसीयू है। छह मंजिला बिल्डिंग में तीन लिफ्ट है। बुधवार सुबह लिफ्ट से मरीज, तीमारदार और हॉस्पिटल के कर्मचारी भूतल पर आ रहे थे। इसी बीच लिफ्ट फंस गई, लिफ्ट के बीच में फंस जाने पर कर्मचारियों ने बाहर निकलने की कोशिश की, उन्होंने लिफ्ट का कुछ हिस्सा खोल दिया। लेकिन लिफ्ट आगे नहीं बढी, इसमें करीब छह लोग थे, लिफ्ट में फंसने से खलबली मच गई।
लिफ्ट है लिफ्ट मैन नहीं
नई सर्जरी बिल्डिंग में मरीज, तीमारदार और डॉक्टरों के लिए लिफ्ट है। लिफ्ट को चलाने के लिए कोई लिफ्ट मैन नहीं है। लिफ्ट मैन न होने से मरीज और तीमारदार एक घंटे फंसे रहे। एसएन के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंच गए लेकिन लिफ्ट को सही नहीं कर सके।
हो सकता है बडा हादसा
एसएन की नई सर्जरी बिल्डिंग में मरीज और तीमारदार लिफ्ट से जाते हैं, यहां लिफ्ट खराब होने और उसके फंसने से बडा हादसा हो सकता है। इस तरह की इमरजेंसी के लिए एसएन प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस बिल्डिंग में लिफ्ट के अलावा सीढी भी हैं, लेकिन स्लोप नहीं बना है, इससे हादसा होने पर मरीजों को बाहर निकालना भी मुश्किल है।
Leave a comment