Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Pay the loan installment today and get the demand draft made#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Pay the loan installment today and get the demand draft made#agranews

आगरालीक्स(27th August 2021 Agra News)… अगर आपको लोन की किश्त भरनी है या डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है तो आज ही कर लीजिए. कल से बैंकें तीन दिन के लिए बंद हैं.

आज ही निपटा लीजिए तिथि विशेष के काम
महीना खत्म होने को है। ऐसे में आपको लोन की किश्त का समायोजन करना है, पुराने बकाया पर ब्याज बचाने के लिए अंतिम तारीख तक ही राशि जमा करनी है या फिर लॉकर ऑपरेट करना है या किसी निविदा के लिए डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है या लोन के लिए आवेदन करना है तो ऐसे सभी तिथि विशेष के कामों आज ही निपटा लीजिए. अन्यथा मंगलवार को ही दोबारा अवसर मिलेगा.

अब मंगलवार को मिलेगा मौका
बैंक की अवकाश सूची के अनुसार, 28 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है। इसके बाद 29 अगस्त को रविवार है. अगले दिन यानि कि 30 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश है. इसके बाद 31 अगस्त को ही आपको बैंक के कार्य निपटाने का अवसर मिलेगा। अवकाश वाले तीन दिन की अवधि में लोगों को एटीएम और नेट बैंकिंग के सहारे ही लेन देन को मौका रहेगा.

इनको आएगी दिक्कत
अधिक रिटेल बिक्री वाले काउंटर, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी आदि के लिए नकदी को संभालना मुश्किल होगा. चेक की क्लियरिंग बाधित रहेगी। शाखा से संबंधित अन्य कार्य में भी लोगों को दिक्कत रहेगी.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग. गाड़ी टकराने के...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra announce strike from 11th December from 12 Noon#Agra

आगरालीक्स आगरा के डॉक्टरों ने कल दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर...

बिगलीक्स

Goa Night club fire: Romeo Lane Franchise in Mathura, Soon start in Agra

मथुरालीक्स …गोवा के नाइट क्लब में आग से 25 लोगों की मौत...

error: Content is protected !!