आगरालीक्स…आगरा में एक दूजे के लिए पायल और संग्राम. धूमधाम से संपन्न हुई शादी. देखें फोटोज…
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह आगरा में एक दूजे के हो गए. शनिवार रात को धूमधाम से दोनों की शादी संपन्न हुई. आगरा के जेपी पैलेस में हुई इस हाईप्रोफाइल शादी के फोटोज भी सोशल मीडिया पर आ गए हैं. लाल जोड़े में दुल्हन बनी पायल रोहतगरी काफी सुंदर लग रही हैं तो वहीं क्रीम कलर की दूल्हे की ड्रेस में संग्राम सिंह भी काफी जच रहे हैं. शादी के कार्यक्रम आगरा में तीन दिन तक चले हैं.
आगरा में कई सारे मंदिर, इसलिए चुना आगरा
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पायल रोहतगी ने बताया कि आगरा जाना जाता है ताजमहल के लिए लेकिन आगरा में बहुत सारे मंदिर भी हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते. आगरा में लोग हिन्दू मंदिरों के बारे में जानें, इसीलिए मैं वहां शादी कर रही हूं. यह शादी बेहद सिक्योरिटी से लैस एरिया में होगी, सिर्फ कोड वाले सदस्य की ही वेडिंग एरिया में एंट्री की अनुमति होगी.