आगरालीक्स …आगरा में हाईटेक गैंग ने पेटीएम से भुगतान करने के नाम पर कारोबारियों के लाखों रुपये एकाउंट से निकाल लिए गए। पुलिस की आईटी सेल ने गिरोह के दो सदस्यों को पकड लिया है।
आगरा में व्यापारियों ने एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की थी कि एक महीने से उनके पेटीएम से रुपये निकल रहे हैं। इस पर आईटी सेल ने जांच शुरू की, पुलिस ने गिरोह के दो लोगों को पकड लिया।
इसमें पता चला है कि राहुल, मफीद और शाहिद टूटलू गैंग के सदस्य हैं। पहले यह गैंग कॉल कर सोने की ईंट का लालच देकर लूट करता था। बाद में टावर लगवाने या बड़ा ऑर्डर देने के बहाने कारोबारियों को गोवर्धन बुला लेता था। वहां यमुना किनारे बंधक बनाकर लूटपाट करता था। फिर इस गैंग ने ओएलएक्स पर कार बेचने के बहाने शिकार फंसाना शुरू किया। अब यह गिरोह हाईटेक हो गया है। पेटीएम से कारोबारियों के खाते साफ कर रहा है।
साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि शातिर अपराधी कारोबारी को कॉल कर एडवांस में पेमेंट करने की कहते थे। इस बहाने कारोबारी के पेटीएम अकाउंट को अपने अकाउंट से लॉगइन कर लेता था। ओटीपी लेकर अपने मोबाइल में ही कारोबारी का पेटीएम अकाउंट एक्सेस कर लेता था। फिर खाते की रकम को अवैध तरीके से अपने ई- वॉलेट अकाउंट या बैंक खाते में ट्रांसफर कर लेता था।
ऐसे निकाल रहे थे कैश
प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि पेटीएम और सैमसंग पे एप ही ऐसे एप हैं, जिनमें एक बार में एक दर्जन तक अन्य अकाउंट को जोड़ा जा सकता था। घटना के खुलासे के बाद उक्त कंपनियों से संपर्क कर इस सुविधा को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है।
कारोबारी हुए शिकार
आगरा
सनी लालवानी, शू कारोबारी
शिवम गुप्ता, साइकिल कारोबारी
मोहम्मद अबसार, लेदर कारोबारी
मोहम्मद नूर, होटल कारोबारी
अंशुल कुलश्रेष्ठ, विकास गुप्ता, इन्वर्टर और बैटरी कारोबारी
दिल्ली
श्री बालाजी आरओ सिस्टम कारोबारी
राजेश माहेश्वरी, मार्बल कारोबारी,
मार्बल शॉप कारोबारी
मार्बल व्यापारी