Thursday , 30 July 2026
Home एजुकेशन PCS-J preliminary exam will be held on February 12 in five districts including Agra, admit card issued
एजुकेशनटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

PCS-J preliminary exam will be held on February 12 in five districts including Agra, admit card issued

220

आगरालीक्स… उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस जे की प्रारंभिक परीक्षा-2022 आगरा सहित पांच जिलों में 12 फरवरी को। प्रवेश पत्र जारी। जानिये क्या करनी है तैयारी।

पीसीएस जे के 303 पदों पर होनी है भर्ती

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा में 303 पदों के लिए भर्ती होनी है। इनमें अनारक्षित (सामान्य वर्ग) के लिए 123, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 81, अनुचित जाति के लिए 63, अनुसूचित जनजाति के लिए छह और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 30 पद आरक्षित हैं। क्षैतिज आरक्षण के तहत इनमें भूतपूर्व सैनिकों के 16, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित के छह, महिला के 60 एवं दिव्यांगजन के 12 पद हैं।

79736  अभ्यर्थी देंगे इस परीक्षा को

परीक्षा के लिए 79736  अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। प्रारंभिक परीक्षा आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नगर एवं मेरठ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा दो सत्रों में होगी

परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियम तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर आना है।

परीक्षा केंद्र में तीस मिनट पूर्व प्रवेश

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग होगी।

प्रश्नपत्र हल करने का समय दो घंटे पहला प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान का होगा, जो 150 अंकों का होगा। इसे हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा। दूसरा प्रश्नपत्र विधि का होगा, जो दो घंटे का होगा और यह प्रश्नपत्र 300 अंकों का होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

बिगलीक्स

Greater Agra: Lottery date announced for plots in the first two townships…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप के प्लॉट के लिए...

टॉप न्यूज़

Agra News: Theft worth lakhs after breaking the lock of a locked house in Agra’s North Railway Colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों...

error: Content is protected !!