फिरोजाबादलीक्स…श्मशान घाट अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोग, लेकिन हो गया ऐसा सामना कि लाश छोड़कर भागे. पुलिस भी पहुंची…
आगरा मंडल के टूंडला क्षेत्र में एक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोगों ने मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले में करीब 30 लोग घायल हो गए. इससे वहां पर अफरातफरी मच गई और लोग लाश को छोड़कर वहांसे भाग निकले. बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद दूसरी जगह करीब पांच घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया.
टूंडला के गांव नगला हरिश्चंद्र है. यहां रहने वाली एक वृद्ध महिला का निधन हो गया था. सोमवार को गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए गांव के पास ही स्थित एक श्मशान घाट पर पहुंचे लेकिन इसी बीच पीपल के पेड़ पर लगे छत्तेसे मधुमक्खियों के झुंडल ने नीचे खड़े लोगों पर हमला बोल दिया. इससे वहां अफरातफरी मच गई. लोग शव को छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए. मधुमक्खियों के हमले से किसी के होंठ तो किसी के गाल, किसी की नाक तो किसी की आंख सूज गई. घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. बाद में परिवार के लोग कंबल ओढ़कर दूसरी जगह शव लेकर हपुंचे और पांच घंटे बाद अंतिम संस्कार किया जा सका.