नई दिल्लीलीक्स…चीन में अब कपल को तीन बच्चे पैदा करने की परमीशन. इस वजह से लिया निर्णय. लेकिन छह साल में भारत होगा टॉप पर.
मौजूदा समय में चीन विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, इसके बावजूद वहां से दो बच्चों की कड़ी नीति को समाप्त कर दिया गया है. अब वहां पर हर विवाहित जोड़े को तीन बच्चे पैदा करने की इजाजत दे दी गई हे. चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में हुई पोलित ब्यूरो की बैठक में यह निर्णय लिया गया. यह फैसला तब लिया गया जब चीन की जनसंख्या के आंकड़े सार्वजनिक किए गए. इस रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले कुछ दशकों में वहां की जनसंख्या बहुत कम बढ़ रही है.
अगले छह साल में टॉप पर होगा भारत
भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 2010 से 2019 तक औसतन 1.2 फीसदी बताई गई है और कहा गया है कि 2027 तक चीन को पीछे छोड़कर भारत की आबादी विश्व में सर्वाधिक होगी. भारत के बाद नाइजीरिया की आबादी होगी जबकि चीन तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा. वर्ष 2047 में भारत की आबादी सर्वाधिक 1.61 अरब हो जाएगी लेकिन इसके बाद आबादी कम होने लगेगी और सदी के अंत तक भारत की आबादी महज सौ करोड़ रह जाएगी.