आगरालीक्स…(31 October 2021 Agra News) अक्टूबर के आखिरी दिन भी बढ़े पेट्रोल—डीजल के दाम. इस महीने 24वीं बार. 35—35 पैसे बढ़—बढ़ कर आगरा में पेट्रोल पहुंच गया 106 रुपये प्रति लीटर के पार
अक्टूबर महीने में टूट गए सारे रिकॉर्ड
अक्टूबर महीने में पेट्रोल और डीजल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. 35—35 पैसे बढ़—बढ़कर आगरा में पेट्रोल के रेट 106 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए तो वहीं डीजल के दाम सौ रुपये प्रति लीटर के करीब हैं. महंगाई की इस मार ने लोगों को काफी परेशान किया है. अक्टूबर में ही 24 बार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में इजाफा किया है. इस दौरान पेट्रोल 7 रुपये 70 पैसे तो वहीं डीजल 8 रुपये 20 पैसे तक महंगा हो गया. बीते 5 दिन से तो लगातार इनके दाम में बढ़ोतरी की जा रही है. आज रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 35—35 पैसे की बढ़ोतरी की गई. आगरा में अब पेट्रोल 106 रुपये 08 पैसे प्रति लीटर हो गया है तो वहीं डीजल 98 रुपये 36 पैसे प्रति लीटर हो गया है.
150 रुपए तक जा सकता है पेट्रोल
इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रूड ऑयल की कीमतें अगले साल तक 110 डॉलर प्रति बैरल पर जा सकती हैं. ऐसे में इस साल तक इसकी कीमतें 100 डॉलर तक हो सकती है जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतें 30 प्रतिशत तकबढ़ सकती हैं. 30 प्रतिशत तक बढ़ने से भारत में पेट्रोल की कीमतें 150 रुपये प्रति लीटर तो डीजल की कीमतें 140 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है. अभी कच्चा तेल 85 डॉलर के करीब है.