आगरालीक्स ..आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ गए हैं। पेट्रोल अब 72. 28 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, यह एक दिन पहले तक 70. 28 रुपये था। इसी तरह से डीजल का रेट 63 .63 रुपये प्रति लीटर था, यह बढकर 65. 64 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
आगरा में 183 पेट्रोल पंप है, इन पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल के लिए वाहनों की लाइन लगी रहती है। ऐसे में बजट में पेट्रोल और डीजल का टैक्स बढाने के बाद दो रुपये प्रति लीटर की बढोत्तरी हुई है। पेट्रोल का रेट 72 28 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। जिले में हर महीने सात हजार किलोलीटर पेट्रोल और 14500 किलोलीटर डीजल की खपत है।