Thursday , 22 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Petrol pump owner dies of dengue in Agra
टॉप न्यूज़

Petrol pump owner dies of dengue in Agra

197
Aedes aegypti mosquitoes are seen at the Laboratory of Entomology and Ecology of the Dengue Branch of the U.S. Centers for Disease Control and Prevention in San Juan, in this March 6, 2016, file photo. A molecular map of Zika has revealed important structural differences on a key protein of the virus that may explain why the pathogen attacks nerve cells while other viruses in the same family do not, U.S. researchers said on March 31, 2016. REUTERS/Alvin Baez/Files

आगरालीक्स …आगरा में डेंगू से कारोबारी की मौत हो गई, उनकी तबीयत बिगडने पर दिल्ली के मेदांता में भर्ती किया गया। मल्टीपल आॅर्गन फेल्योर होने पर डॉक्टर जान नहीं बचा सके। इससे पहले भी डेंगू से एक कारोबारी की मौत हो गई थी।
पेट्रोल पंप संचालक नेहरू इंक्लेव, शमसाबाद रोड स्थित निवासी रवि शर्मा 42 को पांच दिन से बुखार आ रहा था। आगरा के एसएस हॉस्पिटल में डेंगू की पुष्टि होने के बाद तबियत बिगड गई। उन्हें परिजन मेदांता ले गए, वहां भी जांच में डेंगू की पुष्टि हुई, इसके बाद तबीयत बिगडती चली गई और रविवार देर रात हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। पेट्रोल पंप स्वामी रवि कुमार की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रवि अपने पीछे तीने बेटे और पत्नी को बिलखता छोड़ गए। इसके साथ ही डेंगू से 12 साल के बालक की भी मौत हुई है। अछनेरा के मोहल्ला पूर्वी रठिया निवासी विनोद अग्रवाल के पुत्र अनमोल (12) को तीन दिन से बुखार था। हालत बिगड़ने पर उसका इलाज आगरा के निजी हास्पिटल में चल रहा था। रविवार को उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। यहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

डेंगू से अब तक तीन की मौत
जानलेवा बुखार और डेंगू से हाहाकार मचा है। अभी तक 46 मौत से लोग दहशतजदां हैं। इसमें से तीन लोगों ने डेंगू के कारण दम तोड़ा, बुखार के गंभीर मरीजों को परिजन दिल्ली और जयपुर इलाज के लिए ले जा रहे हैं, आगरा में गंभीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था नहीं है।   बुखार से अब तक 43 की मौत हो चुकी है। वहीं, एसएन मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड में सोमवार को दो और मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें एनएस-वन (संभावित) निकला है। डेंगू वार्ड प्रभारी डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से चार मलेरिया के हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

टॉप न्यूज़

Agra News: Flight timings for Mumbai and Bengaluru from Agra are changing, effective October 25…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अक्टूबर से बदल रहा मुंबई और बेंगुलरु की फ्लाइट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Ancient Dussehra procession taken out with great fanfare in Agra, featuring 36 attractive tableaus…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 36 अकर्षक झांकियों संग धूमधाम से निकली प्राचीन दशहरा शोभायात्रा....

error: Content is protected !!