आगरालीक्स… आगरा में सरकारी अस्पताल से वापस करने पर सडक पर प्रसव होने के मामले में बडी कार्रवाई, नर्स की सेवाएं समाप्त , महिला चिकित्सक और फार्मेसिस्ट का तबादला कर दिया है। प्रारंभिक जांच में ये दोनों दोषी पाए गए हैं।
बुधवार सुबह सात बजे आगरा के रुनकता स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती पत्नी नैना को लेकर पहुंचे श्याम को पैसे लाने के लिए नर्स ने भेज दिया। लेकिन गर्भवती का इलाज नहीं किया, वह स्वास्थ्य केंद्र से पैदल ही अपने घर जाने लगी, कुछ दूरी पर ही उसने बेटे को जन्म दिया। सडक पर बच्चे को जन्म देने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया, सीएमओ द्वारा मामले की जांच कराई गई। महिला और नवजात को एसएन में भर्ती करा दिया गया है दोनों की हालत में सुधार है।
दोषी पाई गई नर्स की सेवाएं समाप्त
सीएमओ डॉ मुकेश वत्स ने बताया कि रुनकता में सड़क पर हुई डिलीवरी के मामले में जांच कमेटी ने स्टाफ नर्स को दोषी पाया गया। जिसके चलते स्टाफ नर्स सरिता की सेवाए समाप्त कर दी गई है। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुप्रिया जैन मौके पर थी पर जनता की तरफ से इनके विरुद्ध काफी शिकायते मिली। इसके अलावा फार्मासिस्ट सोनू गोयल मौके पर नहीं पाए गए। जिसके कारण उनका स्थानांतरण कर दिया गया।