Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Photo: Dayalbagh lit up with attractive electrical decoration on Sunday…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Photo: Dayalbagh lit up with attractive electrical decoration on Sunday…#agranews

203

आगरालीक्स…(17 October 2021 Agra News) आगरा के दयालबाग पर विशेषज्ञों ने कहा— दयालबाग की जीवनशैली अपना कर ही विश्व की समस्याओं का समाधान हो सकता है. सत्संग, भंडारा और फिर रोशनी से जगमगाया दयालबाग

हर्षोल्लास और उमंग से मनाया पावन भंडारा
रविवार को राधास्वामी सतसंग दयालबाग़ के तीसरे आचार्य परम पूज्य महाराज साहब का पावन भण्डारा बहुत ही हर्षोल्लास एवं उमंग से मनाया गया। सुबह 3ः45 बजे खेतों में आरती सतसंग के बाद सभी उपस्थितजन को मुरमुरे एवं इलायचीदाने का परषाद वितरित किया गया। दोपहर 3ः00 बजे से खेतों का कार्य (धान की झडाई) भण्डारा ग्राउन्ड पर आरम्भ हुआ। इसी दौरान 3ः45 बजे सतसंग प्रारम्भ हुआ। 4ः15 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें – स्कूल ऑफ आर्ट एण्ड कल्चर द्वारा नृत्य, म्यूजिक ट्रेनिंग सेन्टर द्वारा वाद्ययन्त्रों द्वारा संगीत, स्कूल ऑफ लेंग्वेजेस द्वारा लघुनाटिका “कोरोना एवं दयालबाग़“ तथा दो कव्वालियां प्रस्तुत की गईं।

दयालबाग में नहीं कोई प्रदूषण
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि प्रो॰ सत्य प्रकाश ने कहा कि दयालबाग के स्वच्छ वातावरण एवं शुद्ध पेयजल निरन्तर मिलता रहता है, किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं है। प्रदूषण निवारण पर विस्तृत प्रकाष डाला। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हेल्थ-हेबिटेट विषय पर हुई सामुहिक चर्चा थी जिसमें परम पूज्य हुजुर आदरणीय प्रो॰ प्रेम सरन सतसंगी साहब भी उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में पूजनीय रानी साहिबा, राधास्वामी सतसंग सभा के अध्यक्ष जीएस सूद, डीईआई के निदेशक प्रो॰ पीके कालरा सहित डीईआई का स्टाफ एवं छात्र छात्राएं सम्मिलित थे। इस चर्चा में 21 शिक्षाविदों, पेशेवर एवं अन्य विषेषज्ञों ने दयालबाग़ की उत्तम जीवनशैली पर विचार व्यक्त किये। विशेषज्ञों का विचार है कि दयालबाग़ की जीवनशैली अपना कर ही विश्व की समस्याओं का समाधान हो सकता है। भंडारे के अवसर पर सम्पूर्ण दयालबाग़ कालोनी एवं दयालबाग़ शिक्षण संस्थान के समस्त भवनों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। परम पूज्य हुजुर प्रो॰ प्रेम सरन सतसंगी साहब ने सम्पूर्ण कालोनी का अवलोकन किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!