आगरालीक्स…डीईआई ने आज अपना संस्थापक दिवस मनाया. ओपन डे में 10 हजार से अधिक लोगों ने और 20 स्कूल यूनिवर्सिटी को देखने पहुंचे…Photos
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूटी (डीईआई) ने आज अपना संस्थापक दिवस यानी ओपन डे मनाया. ओपन डे के अवसर पर लगभग 10000 लोगों ने और 20 स्कूलों ने विश्वविद्यालय में गतिविधियों का अवलोकन किया. डीईआई के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपलब्धि ओपन डे पर दी जाती है. इस बार कुल 41 स्टॉल्स लगाए गए. ओपन डे डीईआई के संस्थापक निदेशक डॉ. एमबीलाल की जन्मतिििा पर मनाया जाता है. इस दौरान पूरे संस्थान पर भव्य सजावट की गई और ताजा फूलों से कोरिडोर सजाए गए. रंगोली बनाई गई.




